Library Rules

  • महविद्यालय में प्रवेशित स्नातक ,स्नात्तकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थी एवं पंजीकृत शोधार्थी नियमानुसार पुस्तकालय से पुस्तके इशू करने के लिए अधिकृत है |
  • पुस्तकालय में आते समय प्रत्येक विद्यार्थी को महविद्यालय का परिचय पत्र व चालान की मूल प्रति साथ लाना आवश्यक है |
  • पुस्तकालय में व परिसर में शांतता एवं स्वच्छता बनायें रखे |
  • विद्यार्थी पुस्तकालय स्टाफ के साथ शालीन एवं विनम्रता का व्यवहार करेंगे एवं पुस्तकालय के सुचारु व्यवस्थापन में सहयोग करेंगे |
  • विद्यार्थी द्वारा पुस्तकालय परिसर में अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया जायेगा |

    पुस्तकालय का समय :

  • पुस्तकालय प्रतिदिन 11 से 5 :00 बजे तक खुला रहेगा |
  • पुस्तकालय से पुस्तकों का प्रदाय प्रात : 11 से 2 :30 बजे तक किया जायेगा |
  • शोधार्थी सोमवार से शुक्रवार प्रात : 11 से 5 :00 बजे तक पुस्तकालय का उपयोग कर सकेंगे |

पुस्तक प्रदाय के नियम :

  • जनरल व् ओ. बी. सी. के विद्यार्थियों को एक समय में दो पुस्तके 15 दिन के लिए प्रदाय की जाये |
  • शोधार्थी को एक समय में अधिकतम तीन पुस्तके 15 दिन के लिए प्रदाय की जाएगी |
  • अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थीयो को शासकीय नियमो के अनुसार बुक बैंक योजना से पुस्तके एवं स्टेशनरी प्रदाय की जाएगी |
  • पुस्तक के गुम हो जाने पर बदले में नवीन पुस्तक जमा करानी होगी अथवा पुस्तक के वर्तमान मूल्य का डेढ़ गुना मूल्य जमा करना होगा |
  • विद्यार्थी पुस्तक प्रदाय के समय पुस्तक को चेक करके लेवे , कटी फटी पुस्तक वापस नहीं ली जाएगी |
  • सभी विद्यार्थीयों को परीक्षा समाप्ति पर पुस्तके जमा कर अदेय प्रमाण - पत्र प्राप्त करना आवश्यक है |
Back to Top